मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मेंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र, इन कार्यक्रमों को प्रसारित करने की मांग की - Prakash Javadekar

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 1980 के दशक के लोकप्रिय धारावाहिक जैसे-भारत एक खोज, संविधान, उड़ान, हम लोग आदि को भी दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर पुनः प्रसारित किए जाने का अनुरोध किया है. इसके लिए उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र लिखा है.

Digvijay Singh
दिग्विजय संह

By

Published : Apr 21, 2020, 6:32 PM IST

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है. उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर से भारत की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक तथा संवैधानिक मूल्यों को दर्शाने वाले 1980 के दशक के लोकप्रिय धारावाहिक जैसे-भारत एक खोज, संविधान, उड़ान, हम लोग आदि को भी दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर पुनः प्रसारित किए जाने का अनुरोध किया है. उन्होंने रामायण महाभारत और चाणक्य के पुनः प्रसारण की सराहना भी की है.

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मेंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र,

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखे अपने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लॉक डाउन हैं. लोग अपने घरों में टेलीविजन पर समाचारों के साथ दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को देखकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं. रामायण, महाभारत और चाणक्य जैसे 1980 के दशक के सीरियल का दूरदर्शन द्वारा पुनः प्रसारण किया जाना सराहनीय पहल है.

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मेंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र

इसके माध्यम से नई पीढ़ी भारत की सांस्कृतिक विरासत को बेहतर तरीके से जान सकेगी.उन्होंने लिखा है कि दूरदर्शन ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए 1980 के दशक और उसके बाद भारत एक खोज, संविधान, उड़ान, तमस और हम लोग जैसे अनेक धारावाहिकों का निर्माण और प्रसारण करके भारत को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

दिग्विजय सिंह ने लिखा कि लॉक डाउन के समय में इन धारावाहिकों का भी पुनः प्रसारण किया जाना चाहिए. इससे भारत की युवा पीढ़ी भारत की विविधता पूर्ण सांझी संस्कृति और उसके इतिहास को समझ सकेगी. उन्होंने अनुरोध किया है कि इन धारावाहिकों को भी लॉक डाउन के दौरान दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित करने हेतु उचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें, ताकि इन कृतियों को पुनः जन-जन तक पहुंचाया जा सके.

ABOUT THE AUTHOR

...view details