मध्य प्रदेश

madhya pradesh

इतिहास बदलने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा, अनुच्छेद-370 पर दिग्विजय सिंह का तंज

By

Published : Aug 28, 2019, 11:45 PM IST

भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है. पर इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा.

अनुच्छेद-370 पर दिग्विजय सिंह का तंज

भोपाल। भोपाल में आयोजित रामजी महाजन की 20वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज लड़ाई धर्म की नहीं, बल्कि अमीर और गरीबी की है. देश में नौकरी नहीं मिल रही है. नोटबंदी से करीब 50 लाख लोग बेरोजगार हुए और अब आर्थिक मंदी से 10 लाख लोग बेरोजगार होने वाले हैं. पर केंद्र सरकार कांवड़ यात्रा निकालने में व्यस्त है.

अनुच्छेद-370 पर दिग्विजय सिंह का तंज
कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि घाटी में 90% मुसलमानों ने जिन्ना नहीं जवाहरलाल नेहरू पर विश्वास किया था. जो लोग पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग करते हैं, वे उनकी निंदा करते हैं. सरकार इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है. पर इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगाइस मौके पर दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामजी महाजन की प्रतिमा राजधानी में लगाने की बात कही.

ABOUT THE AUTHOR

...view details