मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

प्रज्ञा ठाकुर को कांग्रेस विधायक का जवाब, आइए, 'सबको सन्मति दे भगवान भजन सुनाऊंगा' - pragya thakur

संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर रक्षा मामलों की संसदीय समिति से अपना पद गंवा चुकी प्रज्ञा ठाकुर के ट्वीट के बाद अब कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने चिट्ठी लिखी है.

Pragya Thakkar on the target of Congress spokesperson
कांग्रेस प्रवक्ता के निशाने पर प्रज्ञा ठाुकर

By

Published : Dec 2, 2019, 3:30 PM IST

भोपाल। संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर रक्षा मामलों की संसदीय समिति से अपना पद गंवा चुकी प्रज्ञा ठाकुर के ट्वीट के बाद अब कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने चिट्ठी लिखी है. गोवर्धन दांगी ने उनको चिट्ठी में गांधीजी की विचारधारा का वर्णन करते हुए कहा है कि वे ब्यावरा आएं, वो यहां उन्हें भजन सुनाएंगे. 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान' भजन सुनाएंगे और साहित्य भेंट करेंगे.

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के उस बयान पर ट्वीट किया था, जिसमें गोवर्धन दांगी ने पुतला जलाते हुए प्रज्ञा ठाकुर को जलाने की बात कही थी. प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो आठ दिसंबर को ब्यावरा आएंगी, तो जला लीजिएगा.

कांग्रेस प्रवक्ता के निशाने पर प्रज्ञा ठाुकर

गोवर्धन दांगी द्वारा प्रज्ञा ठाकुर को चिट्ठी लिखे जाने के मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है कि अगर किसी को गांधीजी के बारे में नहीं पता है तो कांग्रेस विधायक उन्हें उस विचारधारा को समझाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर कुछ लोगों द्वारा भटकाई गई हैं. दुर्गेश शर्मा ने कहा कि कोई अपना कलंक धोने का प्रयास कर रहा है. अपना कलंक धोने के लिए गोडसे को महिमामंडित किया जा रहा है. कोई संस्था या समुदाय है, जो यह दुष्कृत्य और गलत प्रयास कर रहा है, इसे रोकना चाहिए, क्योंकि जो गांधी की सोच है, वह भारत की सोच है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details