मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने खोला मोर्चा

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया, जिसके बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

By

Published : Nov 28, 2019, 6:43 PM IST

Protest against Sadhvi Pragya
साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ के खिलाफ प्रदर्शन

भोपाल। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को एक बार फिर देश भक्त बताने के मामले में बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विरोध शुरू हो गया है. वहीं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मसूद बुधवारा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे और साध्वी प्रज्ञा को बर्खास्त करने की मांग की.

साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ के खिलाफ प्रदर्शन

आरिफ मसूद ने कहा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है और महात्मा गांधी का अपमान किया. इसके बाद भी बीजेपी उनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. मसूद ने मांग की है कि साध्वी सांसद के पद से बर्खास्त किया जाए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details