मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

सरकार गिरने के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस मना रही लोकतंत्र दिवस

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिरे हुए एक साल हो गए हैं. जहां कांग्रेस प्रदेश में लोकतंत्र दिवस के रुप में मना रही है.

By

Published : Mar 20, 2021, 3:20 PM IST

Democracy Day
लोकतंत्र दिवस

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी शामिल हुए. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त कर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाया. दिग्विजय ने कहा कि जिस तरीके से खरीद-फरोख्त कर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को गिराया था. यह बहुत निंदनीय काम था, यही वजह है कि आज कांग्रेस बीजेपी को याद दिलाने के लिए लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है.

कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस

20 मार्च 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री का पद संभालते हुए सत्ता अपने हाथ में ली थी. यही कारण है कि कांग्रेस ने आज लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाते हुए कांग्रेस कार्यालय के सामने कार्यक्रम किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ बीजेपी में शामिल हुए नेताओं के बैनर पोस्टर पर नोटों की माला पहनाकर अपना विरोध जताया. कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का वीडियो संदेश भी सुनाया गया.

लोकतंत्र सम्मान दिवस LIVE: पूरे प्रदेश में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी कार्यक्रम बिना अनुमति के नहीं होगा. इस आदेश के चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ सख्ती की और किसी भी कार्यकर्ताओं को पैदल मार्च नहीं करने दिया इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम के बाद अलग-अलग समूह में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मिंटो हॉल पहुंचे. जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साथ ही संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ करीब 18 विधायक बीजेपी में शामिल होने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 मार्च 2019 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.

ABOUT THE AUTHOR

...view details