मध्य प्रदेश

madhya pradesh

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

By

Published : Aug 20, 2019, 6:09 PM IST

भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंत्रालय के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ
शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा के आधार पर भेदभाव किए बिना एकता व सद्भावना से कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सभी प्रकार के मतभेद सुलझाने की शपथ ली. इस मौके पर मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

बता दें, देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को हर साल सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसे 'समरसता दिवस' या 'राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस' के नाम से भी जाना जाता है. सद्भावना का मतलब है एक-दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना.

ABOUT THE AUTHOR

...view details