मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

सावित्रीबाई फुले की याद में समारोह का आयोजन, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हुए शामिल - writer Bhaskararao Rokade

राजधानी भोपाल में सावित्रिबाई फुले की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक भास्करराव रोकड़े शामिल हुए.

Celebration on the birth anniversary of Savitribai Phule
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर समारोह का आयोजन

By

Published : Jan 12, 2020, 6:41 PM IST

भोपाल। संविधान बचाओ मंच एवं सावित्रीबाई फुले जन कल्याण समिति ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर समारोह का आयोजन किया, जो हिंदी भवन में हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक भास्कर राव रोकड़े शामिल हुए.

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर समारोह का आयोजन

सावित्री बाई फुले देश की पहली शिक्षिका और नारी मुक्ति आंदोलन की नेता थी, जिन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के सहयोग से देश में महिला शिक्षा की नींव रखी थी. सावित्रीबाई फुले ने 19वीं सदी में महिला शिक्षा की शुरुआत की थी. यहीं वजह है कि इस कार्यक्रम में कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया.

आयोजक अमित बनसोड ने कहा कि सावित्रिबाई फुले की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर दिग्विजय सिंह और लेखक भास्करराव रोकड़े मौजूद रहे. साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता जय नारायण चौकसे ने की.

ABOUT THE AUTHOR

...view details