मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

MP में बुलबुल चक्रवात का असर होगा खत्म, शुक्रवार से लुढ़केगा रात का पारा - Bulbul cyclone cloud

मौसम विभाग के मुताबिक बुलबुल चक्रवात का असर शुक्रवार तक समाप्त होने की संभावना है. जिसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा और लोगों को ठंड अहसास होने लगोगा.

शुक्रवार से लुढ़केगा रात का पारा

By

Published : Nov 14, 2019, 10:39 AM IST

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने बुलबुल चक्रवात की वजह से प्रदेश में मध्यम स्तर के बादल बने हुए हैं. इसके चलते दिन के तापमान में तो गिरावट दर्ज हो रही है, लेकिन रात में सीजन के हिसाब से ठंड महसूस नहीं हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात से मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान बैतूल और उमरिया में दर्ज किया गया है. उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम हो गया है, लेकिन राजस्थान पर बने बुलबुल चक्रवात के कारण प्रदेश में उत्तरी हवाओं का सीधा दखल नहीं हो पा रहा है.

शुक्रवार से लुढ़केगा रात का पारा

मौसम विभाग के मुताबिक बुलबुल चक्रवात का असर समाप्त होने की संभावना है. इसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होते ही रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होनी शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तो वहीं न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details