मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

अर्जुन सिंह की स्मृति में की गई श्रद्धांजलि सभा, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता रहे मौजूद - bhopal news

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के तमाम नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.

अर्जुन सिंह की स्मृति में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

By

Published : Nov 5, 2019, 2:49 PM IST

Updated : Nov 5, 2019, 3:38 PM IST

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की स्मृति में मंगलवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन सिंह के बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के आवास पर किया गया. कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

अर्जुन सिंह की स्मृति में की गई श्रद्धांजलि सभा

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी सहित कमलनाथ सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहे. अर्जुन सिंह को याद करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'अर्जुन सिंह जैसे विरले नेता राजनीति में कम ही होते हैं. उनकी प्रशासनिक क्षमता और राजनीतिक समझ अद्भुत थी'. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सपनों को सच करने का काम अर्जुन सिंह ने किया, अब हम सब मिलकर अर्जुन सिंह के सपनों को साकार करेंगे.

राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष राजमणि पटेल ने कहा कि 'अर्जुन सिंह के साथ अब हमें काम करने का मौका मिला. हमने पहला ऐसा नेता देखा कि जो किसी के साथ कोई पॉलिटिकल कमिटमेंट करते थे, तो हर परिस्थिति में उसे पूरा करते थे'.

Last Updated : Nov 5, 2019, 3:38 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details