मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

MP में 14 अफसर इधर से उधर, संजय गोयल बने आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं - भोपाल न्यूज़

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से तबादलों की नई सूची जारी की गई है, जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉक्टर संजय गोयल को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं.

doctor sanjay goyal became commissioner health services
संजय गोयल बने आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं

By

Published : Jun 16, 2020, 3:24 PM IST

Updated : Jun 16, 2020, 3:56 PM IST

भोपाल। राज्य शासन की ओर से प्रशासनिक कसावट का दौर लगातार जारी है. एक तरफ जहां कोरोना का संकट चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर लगातार आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं. राज्य शासन ने एक बार फिर आईएएस अफसर और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसकी नई सूची जारी कर दी गई है.

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉक्टर संजय गोयल को विदेश प्रशिक्षण से लौटने के बाद आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर पदस्थ कर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया है. संजय गोयल द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी फैज अहमद किदवई प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सह-आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा (अतिरिक्त प्रभार), स्वास्थ्य सेवाएं एवं सह- नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए जाएंगे.

इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं-

  1. बुद्धेश कुमार वैद्य नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी (भोपाल विकास प्राधिकरण)
  2. मंजू पवन भदौरिया नवीन पदस्थापना विशेष कर्तव्यस्त अधिकारी (मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रोनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन)
  3. कैलाश वानखेड़े नवीन पदस्थापना अपर कलेक्टर (बुरहानपुर)
  4. चंद्रशेखर शुक्ला नवीन पदस्थापना अपर कलेक्टर (भोपाल)
  5. अभय अरविंद बेडेकर नवीन पदस्थापना अपर कलेक्टर (इंदौर)
  6. सरोधन सिंह नवीन पदस्थापना अपर कलेक्टर (अनूपपुर)
  7. प्रदीप जैन नवीन पदस्थापना मुख्य महाप्रबंधक (मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल)
  8. मिलिंद कुमार नागदेव नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत अनूपपुर)
  9. राजकुमार खत्री नवीन पदस्थापना उप सचिव (मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल)
  10. कृष्ण कुमार रावत नवीन पदस्थापना उपायुक्त (राजस्व विभाग, रीवा संभाग)
  11. अतेंद्र सिंह गुर्जर नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत दतिया)
  12. भगवान सिंह जाटव नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत अशोकनगर)
  13. नीलेश पारेख नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत गुना)
  14. पीसी शर्मा नवीन पदस्थापना मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत रायसेन)
Last Updated : Jun 16, 2020, 3:56 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details