मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

2024 में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, हर महीने मिलेंगी 10-11 छुट्टियां, देखें पूरी LIST.. - अवकाश का ज्यादा फायदा

MP Govt Calendar for 2024: साल भर के 365 दिन में से मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी 131 दिन की छुट्टियां मनाएंगे, आइए देखते हैं छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

Govt Holidays Calender
सरकारी अवकाश कैलेंडर

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Dec 28, 2023, 2:07 PM IST

MP Govt Holidays Calender:मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को आने वाले साल में 131 दिन का अवकाश मिलने वाला, इसका मतलब है कि लोकसभा चुनाव का समय छोड़ दिया जाये तो प्रदेश में हर महीने औसतन 10 से 11 दिन शासकीय कर्मचारी छुट्टी पर रहेंगे.

xcdgfg

2024 में बंपर छुट्टियां:मध्यप्रदेश में अगले साल यानी 2024 में सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों की सूची का प्रकाशन सामान्य प्रशासन विभाग ने कर दिया है. आने वाले साल में 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक मध्यप्रदेश शासन ने कुल 24 सरकारी अवकाश घोषित किए हैं, जिनमें पूर्व से घोषित राज्य शासन द्वारा विशेष दिवसों के अवकाश के साथ ही त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं. इनमें राज्य शासन द्वारा जारी सामान्य अवकाश और केंद्र के द्वारा जारी अधिसूचना के अधर पर 16 सार्वजनिक अवकाश भी समाहित है.

एमपी के सराकरी कर्मचारियों की 2024 में मिलेंगी बंपर छुट्टियां

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया अवकाशों का राजपत्र:मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत राज्य सरकार ने कुल 23 दिवसों पर सामान्य अवकाश निर्धारित किया इनके अलावा 3 ऐसी छुट्टियां हैं जो रविवार के दिन हैं, इसलिए उन्हें अलग से नहीं जोड़ा गया है. वहीं केंद्र शासन द्वारा जारी अवकाश सूची के आधार पर 16 सार्वजनिक अवकाश इनमें शामिल हैं, साथ ही साल के सभी शनिवार और रविवार भी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश श्रेणी में हैं. इस तरह 2024 में कुल 131 दिन ऐसे होंगे, जब सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं.

131 दिन मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी की बल्ले-बल्ले

शिक्षकों को अवकाश का ज्यादा फायदा:मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी की सूची के अनुसार जहां सभी विभागों के शासकीय कर्मचारियों को 131 छुट्टियां मिलेंगी, लेकिन शासकीय शिक्षकों को इनके अतिरिक्त लगभग 40 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां एवं 5 दिवसीय शीतकालीन अवकाश भी मिलेंगे यानी उन्हें लगभग 175 अवकाश आने वाले साल मिलने के आसार हैं.

Also Read:

एमपी में 23 सामान्य अवकाश:

  1. गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
  2. संत रविदास जयंती- 24 फरवरी
  3. महाशिवरात्रि-8 मार्च
  4. होली-25 मार्च
  5. पुण्य शुक्रवार (गुड फ्रायडे)- 29 मार्च
  6. गुड़ी पड़वा/महर्षि गौतम जयंती- 9 अप्रैल
  7. चैती चांद-10 अप्रैल
  8. ईद-उल-फितर-11 अप्रैल
  9. रामनवमी- 17 अप्रैल
  10. परशुराम जयंती- 10 मई
  11. बुद्ध पूर्णिमा- 23 मई
  12. ईदुज्जुहा- 17 जून
  13. मोहर्रम- 17 जुलाई
  14. स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
  15. रक्षाबंधन-19 अगस्त
  16. जन्माष्टमी- 26 अगस्त
  17. मिलाद-उन-नबी- 16 सितंबर
  18. गांधी जयंती- 2 अक्टूबर
  19. दशहरा (विजयादशमी)- 12 अक्टूबर
  20. महर्षि वाल्मीकी जयंती- 17 अक्टूबर
  21. दीपावली- 31 अक्टूबर
  22. गुरूनानक जयन्ती/राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुण्डा जयंती)- 15 नवम्बर
  23. ख्रिस्त जयंती (क्रिसमस)-25 दिसंबर
    (इनके अलावा 59 अलग अलग ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए हैं, जिनमें शासकीय कर्मचारी कोई भी 3 अवकाश की पात्रता होगी.)

ABOUT THE AUTHOR

...view details