भिंड।8 नवम्बर को होने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर ज्योतिषविदों से लेकर आमजन तक निगाहें कई सवालों के जवाबों पर टिकी हुई हैं, जिनमें सबसे ज्यादा उत्सुकता ग्रहण के समय को लेकर है. वैसे तो चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:32 पर चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश के साथ शुरू हो जाएगा और क़रीब शाम 7:26 पर उपछाया के बाहर जाते ही समाप्त. लेकिन, पृथ्वी की प्रच्छाया में प्रवेश के साथ ग्रहण 48 मिनट तक 6:19 तक रह कर समाप्त होगा. (Lunar Eclipse 2022)(last eclipse of 2022)
चंद्र ग्रहण का समय:
• चंद्रमा का उपच्छाया या प्रवेश- 13:32
•आंशिक ग्रहण आरंभ- 14:39
• पूर्ण ग्रहण आरंभ- 15:46
•ग्रहण का केंद्र- 16:29
•पूर्ण ग्रहण समाप्त-17:11
• आंशिक ग्रहण समाप्त- 18:19
•चंद्रमा का उपच्छाया के बाहर - 19:26
मध्यप्रदेश में चंद्र ग्रहण की समयावधि:
• मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और 6 बजकर 19 मिनट तक देख जा सकेगा. यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा.
•ग्वालियर में चंद्रग्रहण शाम 5:28 पर होगा इसके साथ ही आंशिक रूप में दिखाई देगा, 5:31 पर ग्रहण अपने मध्य यानि सर्वोच्च स्तर पर होगा इसके बाद शाम 6:19 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा. (Chandra Grahan 2022)
•मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आंशिक चंद्रग्रहण की शुरुआत शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगी जो ग्रहण समाप्ति के समय 6:19 तक रहेगा.
• महाकाल की नगरी उज्जैन में शाम 5 बजकर 42 मिनट पर आंशिक चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो 6:19 पर ग्रहण समाप्ति तक देखा जा सकेगा.
• इंदौर क्षेत्र में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 43 मिनट पर दिखाई देगा, इस दौरान 5:46 पर इसका मध्य होगा वहीं शाम 6 बजकर 19 मिनट पर आंशिक ग्रहण समाप्त हो जाएगा. (Lunar Eclipse 2022 on November 8)