मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

बैतूलः दीनदयाल जयंती पर बीजेपी नेताओं ने गरीबों को बांटे मास्क और राशन - Betul news

बैतूल जिले के भैंसदेही भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को मंडल के 57 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई.

भैंसदेही में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
भैंसदेही में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

By

Published : Sep 27, 2020, 12:27 AM IST

बैतूल। भैंसदेही भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को मंडल के 57 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई.भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने बताया कि शहर मंडल के ग्राम घोघामा, पोहर, माजरवानी, भीकुण्ड, बड़गांव, देड़पानी, काटोल, खामला, हरिमहु, धार , कुकरू, बेलढाना, कोरडी, कोड़ी भैंसदेही नगर सहित 57 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए निशुल्क मास्क बांटे गए.वहीं ग्राम घोघामा में भाजपा महामंत्री केसर लोखंडे, राजू कुंभारे, धनराज लोखंडे के नेतृत्व में 60 गरीब परिवारों को राशन वितरण कर पौधे रोपण किया गया.

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर , जिला पंचायत अध्यक्ष सुरजलाल जवारकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने भैंसदेही नगर मंडल के बूथों पर पहुंचकर पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, वंचित और शोषित वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का सपना देखा था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे ही साकार रूप देने में जुटे हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details