मध्य प्रदेश

madhya pradesh

भाजपा ने पौधरोपण और मास्क बांटकर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती

By

Published : Sep 26, 2020, 12:38 AM IST

बैतूल जिले की मुलताई तहसील में शुक्रवार को प्रदेश और जिला नेतृत्व में नगर के 44 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. जिसमें भाजपा ने पौधरोपण और लोगों को निशुल्क मास्क बांटे.

BJP celebrated Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती

बैतूल। मुलताई तहसील में 44 बूथों पर भाजपा ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया और बस स्टैंड पर मास्क वितरण किया.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान पंडित दीनदयाल जी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिनका सिद्धांत था कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास करना, उसी राह पर प्रदेश की और देश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details