ETV Bharat Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने पौधा लगाकर मनाया सीएम का जन्मदिवस - Water Resources Ramkishore Kavre reached Balaghat

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के मौके पर राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने पौधा लगाने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया.

Birthday of CM celebrated by planting saplings
पौधा लगाकर मनाया सीएम का जन्मदिवस
author img

By

Published : Mar 6, 2021, 1:09 AM IST

बालाघाट।राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकताओं के साथ पौधारोपण किया. राज्य मंत्री रामकिशोर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर लंबी उम्र की कामना की. मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयुष और जल संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने परसवाड़ा में भाजपा कार्यकत्ताओं के साथ पौधारोपण किया और हर व्यक्ति से एक पेड़ लगाने की अपील की.

पौधा लगाकर मनाया सीएम का जन्मदिवस

सीएम के आव्हान का पालन किया

मध्य प्रदेश का बजट पेश करने के बाद राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे परसवाड़ा पहुंचे. जहां राज्य मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. राज्य मंत्री रामकिशोर ने कहा कि मध्यप्रदेश के लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है. चूंकि उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया था कि उनके जन्मदिन के अवसर पर और कुछ ना करते हुये पेड़ लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प लेकर जन्मदिन मनाया जाये.

राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 61वां जन्मदिन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर परसवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना अस्पताल प्रांगण के नव निर्मित भवन के पास ही आम के फल दार और छायादार वृक्ष लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन मनाया गया तथा उनके लम्बी उम्र की कामना करते हुये उन्हे शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा परसवाड़ा सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही.

ABOUT THE AUTHOR

...view details