मध्य प्रदेश

madhya pradesh

भारतीय मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र का द्विवार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम संपन्न

By

Published : Nov 18, 2020, 11:51 AM IST

अनुपपुर जिले के राजनगर में भारतीय मजदूर संघ हसदेव का द्विवार्षिक अधिवेशन अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री निरंजन, क्षेत्रीय प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, और भारतीय मजदूर संघ के मंत्री राजेश सिंह परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे.

Bharatiya Mazdoor Sangh Hasdev'
भारतीय मजदूर संघ हसदेव

अनूपपुर। जिले के राजनगर में भारतीय मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र का द्विवार्षिक अधिवेशन अभिनंदन संपन्न हुआ, जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री निरंजन, क्षेत्रीय प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, और भारतीय मजदूर संघ के मंत्री राजेश सिंह परिहार, विभाग प्रमुख ताराचंद यादव और महामंत्री आनंद सिंह उपस्थित रहे. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाकांत तिवारी ने की. वहीं अधिवेशन की शुरुआत संघ के संस्थापक दनतो पंथ ठेकड़ी और भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर की गई. जिसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शॉल और श्रीफल देकर किया.

अधिवेशन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी एवं एसईसीएल के प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 'कोयला उद्योग में चुनौतियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. वहीं संघ देश के उद्योग एवं समसरा को बनाने के लिए परिश्रम कर रहा है. सरकार से लड़ाइयां लड़ रहा है, फिर भी अन्य यूनियन के लोग हमें विरोध की दृष्टि से देख रहे हैं, ऐसी स्थिति में हम सभी कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि हम सब संघ की नीतियों एवं मजदूर हितेषी बातों को मजदूरों तक पहुंचाएं. भारतीय मजदूर संघ हमेशा से ही मजदूर हित की बात करती है, चाहे सरकार किसी की भी हो, वह मजदूर हित से कभी भी समझौता नहीं करती, चाहे संघ को कितनी भी बड़ी चुनौती का सामना क्यों ना करना पड़े.'

वहीं भारतीय मजदूर संघ के मंत्री राजेश सिंह परिहार ने कहा कि 'कोयला उद्योग में अनेक समस्याएं आने वाली है, केंद्र सरकार श्रम विरोधी कानून बनाकर मजदूरों का शोषण करने में लगी है, जिसको रोकना हम भारतीय मजदूर संघ के सिपाहियों का फर्ज बनता है और हम सरकार के समृद्ध नीतियों का हर मंच पर विरोध करेंगे.'

वहीं इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा द्वारा पूरे वर्ष का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद हसदेव क्षेत्र के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की बाद में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री निरंजन जैन द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें रमाकांत तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया, तो दारा सिंह को महामंत्री बनाया गया. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में धूप लाल विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया तो उपाध्यक्ष पद पर हरि नारायण पांडे, सुधा शर्मा सहित सातल लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया, तो संयुक्त महामंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया. साथ ही मंत्री के रूप में कपिल देव शुक्ला सहित साल लोग शामिल किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details