मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

राजगढ़ पहुंचे दिग्विजय सिंह, मां बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना - आगर मालवा

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह राजगढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने मां बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

Digvijay Singh
दिग्विजय सिंह

By

Published : Jan 28, 2021, 3:00 PM IST

Updated : Jan 28, 2021, 4:13 PM IST

आगर मालवा। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गुरुवार को नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे. यहां दिग्विजय सिंह ने विधि-विधान से मां बगलामुखी की आरती कर मां के दर्शन किये.इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, आगर विधायक विपिन वानखेड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

दिग्विजय सिंह ने की पूजा अर्चना

निजी प्रवास पर पंहुचे थे आगर

बता दें दिग्विजय सिंह बीती रात करीब 12 बजे आगर पहुंचे. यहां से वे सीधे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निवास पहुंचे. जहां सभी ने सामूहिक भोज किया. उसके बाद सर्किट हाउस पर रात्रि विश्राम कर सुबह दिग्विजय सिंह नलखेड़ा के लिए रवाना हो गए. नलखेड़ा से दिग्विजय सिंह झालावाड़, कोटा होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

दिग्विजय सिंह बीते दिन उज्जैन पहुंचे थे. जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन कर पूजा-अचर्ना की थी.

Last Updated : Jan 28, 2021, 4:13 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details