मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

Aaj Ka Panchang 26 october: गोवर्धन पूजन और अन्नकूट आज, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 26 October हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 26 october
आज का पंचांग 26 अक्टूबर

By

Published : Oct 26, 2022, 7:02 AM IST

Aaj Ka Panchang 26 October:हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

26 अक्टूबर 2022:बुधवार कार्तिक शुक्ल पक्ष सूर्योदय प्रतिपदा तिथि दोपहर 02:42 तक उसके उपरांत द्वितीया तिथि.
गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट:26 अक्टूबर बुधवार स्वाति ग्रहण अशुद्ध नक्षत्र के उपरांत दोपहर 01:25 से 02:42 दोपहर तक.

दीपदान प्रदोष काल बेला एवं शुभ चौघड़िया में करना उत्तम रहेगा.
नक्षत्र:स्वाति नक्षत्र दोपहर 01:24 तक उसके उपरांत विशाखा नक्षत्र.
राशि:तुला राशि पूर्ण रात्रि तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
लाभ: प्रातः 06:20 से 07:46 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 07:46 से 09:11 प्रातः तक.
शुभ: प्रातः 10:37 से 12:03 दोपहर तक.
चर सामान्य: दोपहर 02:54 से 04:20 शाम तक.
लाभ: शाम 04:20 से 05:45 शाम तक.

Horoscope For 26 October: इन राशियों के लिए मंगलमय होगा बुधवार, जानिए अपना शुभ रंग और उपाय

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात
शुभ: रात 07:20 से 08:54 रात तक.
अमृत: रात 08:54 से 10:29 रात तक.
चर सामान्य:रात 10:29 से 12:03 रात तक.
लाभ:रात 03:12 से 04:40 रात तक.

अभिजीत मुहूर्त:नहीं है.
आज का शुभ अंक:5, 6, 8, 9.

राहुकाल:दोपहर 12:03 से 01:28 दोपहर तक. इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल:आज के दिन उत्तर दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से सौंफ खाकर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details