Aaj Ka Panchang 2 November: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.
02 नवंबर 2022:बुधवार कार्तिक शुक्ल पक्ष सूर्योदय नवमी तिथि रात 09:09 तक उसके उपरांत दशमी तिथि.
आंवला नवमी या अक्षय नवमी तिथि आज
इस दिन आंवले के वृक्ष के 08 परिक्रमा या 108 परिक्रमा ले इस दिन.
आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करना शुभ माना जाता है. आंवला नवमी शुभ मुहूर्त प्रातः 06:24 से 12:04 दोपहर तक.
पंचक प्रारंभ:आज 02 नवंबर दोपहर 02:16 से पंचक प्रारंभ हो रहे हैं.
पंचक समाप्ति:06 नवंबर रविवार रात 12:04 तक पंचक रहेंगे उसके उपरांत पंचक समाप्ति.
नक्षत्र:धनिष्ठा नक्षत्र रात 01:43 तक उसके उपरांत शतभिषा नक्षत्र.
राशि:मकर राशि दोपहर 02:16 तक उसके उपरांत कुंभ राशि.