उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडा, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई. जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. यह देख भक्त भी शिवमय नजर आए.
Ujjain Mahakaleshwar Temple: बाबा महाकाल का राजा के रूप में हुआ भव्य श्रृंगार, देखें Photos - उज्जैन महाकाल मंदिर
उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. भगवान महाकाल को आज रविवार को भांग, अबीर और चंदन से श्रंगार कर तैयार किया. बाबा महाकाल के मस्तक पर चांदी का त्रिशूल नेत्र और त्रिमुण्ड कुंदन जड़ा अर्पित कर फूलों से सजाया गया. बाबा महाकाल ने भक्तों को दर्शन दिए. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई. उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 17 July 2022) (Ujjain Mahakaleshwar temple)
Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन में बाबा महाकाल ने आज राजा रूप में दिए दर्शन, देखें Photos
बाबा महाकाल का राजा के रूप में श्रृंगार:भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा आज भांग, अबीर, चंदन काजू, बादाम, रुद्राक्ष से श्रंगार कर राजा के रूप में तैयार किया गया. बाबा महाकाल के मस्तक पर चांदी का त्रिशूल नेत्र और त्रिमुण्ड कुंदन जड़ा अर्पित कर फूलों से सजाया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र,रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये. फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया.
(Baba Mahakal makeup on 17 July 2022) (Ujjain Mahakaleshwar Temple)