मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / city

Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन में बाबा महाकाल ने आज राजा रूप में दिए दर्शन, देखें Photos - Mahakal Bhasma Aarti

उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया, इस दौरान भगवान महाकाल का भांग और अबीर, चंदन से श्रृंगार कर तैयार किया गया. वहीं बाबा महाकाल को आज राजा के रूप में तैयार किया और बाबा महाकाल के मस्तक पर चांदी का चन्द्र व कुंदन जड़ी मोती की माला अर्पित कर फूलों से सजाया गया. बाद में भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 16 July 2022) (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Baba Mahakal makeup on 16 July 2022
बाबा महाकाल का राजा के रूप में हुआ श्रृंगार

By

Published : Jul 16, 2022, 6:49 AM IST

उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में आज सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडा, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडा, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई, जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. इस दौरान भक्त भी शिवमय नजर आए.(Baba Mahakal makeup on 16 July 2022) (Ujjain Mahakaleshwar temple)

बाबा महाकाल का राजा के रूप में हुआ श्रृंगार

राजा के रूप में नजर आए बाबा महाकाल :भगवान महाकाल का पंडा, पुजारियों द्वारा आज भांग और अबीर, चंदन से श्रृंगार कर तैयार किया गया, वहीं बाबा महाकाल को आज राजा के रूप में तैयार किया. बाबा महाकाल को मस्तक पर चांदी का चन्द्र व कुंदन जड़ी मोती की माला अर्पित कर फूलों से सजाया गया, इस दौरान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाए गए, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया.

करिए नंदी महाराज के दर्शन

ABOUT THE AUTHOR

...view details