मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / city

6 अप्रैल का पंचांगः आज इस दिशा में न करें यात्रा, जानें क्या कहता है आपका नक्षत्र - 6 अप्रैल का पंचांग

Aaj ka panchang : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बनता है. ये पांच अंक- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है. जानिए मध्य भारत के आचार्य शिव राज से आज का पंचांग.

6 april panchang
6 अप्रैल का पंचांग

By

Published : Apr 5, 2022, 10:22 PM IST

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

06 अप्रैल 2022:बुधवार चैत्र शुक्ल पक्ष सूर्योदय पंचमी तिथि शाम 06:01 तक उसके उपरांत षष्ठी तिथि.

  • नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस दिन माता जी को केले का भोग लगाया जाता है. इससे उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी काया की प्राप्ति होती है.

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रातः 06:07 से पूर्ण रात्रि तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.
नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र शाम 07:40 तक उसके उपरांत मृगशिरा नक्षत्र.
राशि:वृषभ राशि पूर्ण रात्रि तक.

Love Horoscope: आज लव बर्ड्स बनाएंगे फ्यूचर प्लान, लव राशिफल में जानें अपनी राशि का हाल

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन

लाभ:प्रातः 06:07 से 07:41 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 07:41 से 09:14 प्रातः तक.

शुभ: प्रातः 10:48 से 12:22 दोपहर तक.
चार सामान्य: दोपहर 03:29 से 05:02 शाम तक.
लाभ: शाम 05:02 से 06:36 शाम तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात
शुभ: रात 08:02 से 09:28 रात तक.
अमृत: रात 09:28 से 10:55 रात तक.
चार सामान्य: रात 10:55 से 12:21 रात तक.
लाभ: रात 03:14 से 04:40 रात तक.

अभिजीत मुहूर्त:नहीं है.

आज का शुभ अंक:4, 6, 7, 9

राहुकाल:दोपहर 12:22 से 01:55 दोपहर तक. इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.

दिशाशूल:आज के दिन उत्तर दिशा यात्रा करने की मनाई है अगर जाना जरूरी हो तो घर से सौंफ खा कर निकले कार्य में सफलता मिलेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details