मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / city

Sawan 2022: श्रावण मास के पहले दिन बाबा महाकाल का भस्म आरती में राजा रूप में हुआ भव्य श्रृंगार, भगवान ने मस्तक पर धारण किया चंद्र - बाबा महाकाल का आज का श्रृंगार

गुरुवार को श्रावण मास के पहले दिन उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. इसके बाद भगवान का भांग, चंदन,अबीर और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान ने मस्तक पर चांदी का चंद्र धारण किया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple)(Sawan 2022)

Sawan 2022 Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 14 July 2022
Sawan 2022 Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 14 July 2022

By

Published : Jul 14, 2022, 7:14 AM IST

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को श्रावण मास के पहले दिन प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

भस्मी में बाबा महाकाल

बाबा महाकाल का राजा के रूप में हुआ श्रृंगार:भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान ने मस्तक पर चांदी का चंद्र धारण किया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र,रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. (Baba Mahakal makeup on 14 July 2022 ) (Ujjain Mahakaleshwar temple)(Sawan 2022)

नंदी महाराज के करिए दर्शन

Sawan 2022: इस सावन बन रहा है शुभ संयोग, जानें भोलेनाथ को खुश करने का तरीका और शुभ मुहूर्त

ABOUT THE AUTHOR

...view details