जबलपुर। जिले की शेष 4 नगरीय निकाय में भाजपा की जीत का डंका बज चुका है, पाटन, कटंगी, मझौली, और शहपुरा नगर परिषद चुनाव के नतीजों में चारों निकायों में भाजपा के पार्षद भारी संख्या में जीते और कांग्रेस का जबरदस्त झटका लगा है. पाटन, मझौली व कटंगी में विधायक अजय विश्नोई समर्थकों की एक तरफा जीत ने भाजपा को जश्न के माहौल में डुबो दिया, चारों परिषद के 59 वार्डों के लिए 198 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे. यहां कांग्रेस को कुल 10 वार्ड में ही जीत हासिल हुई. (Jabalpur Municipal Council Election 2022 Result)
यहां-यहां भाजपा का कब्जा:पूर्व मंत्री व भाजपा दिग्गज अजय विश्नोई की पाटन विधानसभा की पाटन नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है, भाजपा ने 15 में से 11 वार्ड जीते हैं, जबकि 3 में कांग्रेस और 1 निर्दलीय है. नगर परिषद पाटन में वार्ड नंबर 5, 9 और 12 में कांग्रेस जीती, वहीं पाटन के वार्ड नंबर 14 से भाजपा के महेंद्र सिंह ठाकुर सिर्फ 2 वोटों से जीते. वार्ड नंबर 15 से 1 निर्दलीय बाकी वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है. शहपुरा नगर परिषद भी भाजपा के कब्जे में हो गई, 15 वार्डो में से 11 में भाजपा, 3 निर्दलीय और 1 वार्ड पर ही कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई है. मझौली नगर परिषद के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 4 तो 2 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की, शहपुर नगर परिषद में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 1 और 3 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की.
शहपुरा नगर परिषद:
वार्ड - जीते हुए प्रत्याशी
वॉर्ड 1 - टावल सिंह गौड़ - भाजपा
वार्ड 2 - श्रीमती नूतन प्रदीप बादल - भाजपा
वार्ड 3 - प्रतिनकर जैन (जानी गुमास्ता) - कांग्रेस
वार्ड 4 - राजेश उर्फ लल्ला खटीक - भाजपा
वार्ड 5 - सुलोचना बाई मल्लाह - भाजपा
वार्ड 6 - जया रविकांत साहू - भाजपा
वार्ड 7 - सुषमा महेंद्र सोनी - निर्दलीय
वार्ड 8 - विक्रांत सिंह - भाजपा
वार्ड 9 - शिवांगनी विक्रांत सिंह - भाजपा
वार्ड 10 - मोनिका शैलेंद्र सिंह - भाजपा
वार्ड 11 - शैलेंद्र सिंह, राजा नाहर - भाजपा
वार्ड 12 - आशुतोष जायसवाल आशु - भाजपा
वार्ड 13 - रूपाली अमित अग्रवाल - भाजपा
वार्ड 14 - अमित कुमार राठौर - निर्दलीय
वार्ड 15 - रजनी पप्पू खटीक - निर्दलीय