भोपाल। तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के रेट कुछ बदलाव किए हैं, इन कंपनियों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. 29 अगस्त को एमपी (MP) के भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल 109.97 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावा मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल की कीमत 107.52 प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता (Kolkata) में पेट्रोल की कीमत 101.82 रुपए प्रति लीटर है.
आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
शहर | पेट्रोल के दाम(रुपये प्रति लीटर) | डीजल के दाम(रुपये प्रति लीटर) |
भोपाल | 109.97 | 97.78 |
दिल्ली | 101.49 | 88.92 |
मुंबई | 107.52 | 96.48 |
लखनऊ | 98.56 | 89.29 |
कोलकाता | 101.82 | 91.98 |
बेंगलुरू | 104.98 | 94.34 |
चेन्नई | 99.20 | 93.52 |
इसलिए भी बढ़ते हैं तेल के दाम
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पेट्रोल पर 33 फीसदी टैक्स लगाया जाता है, इस टैक्स के ऊपर फिर सेस लगाया जाता है. एमपी में फिलहाल, पेट्रोल पर 4.50 रुपए का सेस लगता है, जबकि यहां डीजल पर 23 फीसदी टैक्स लगाया जाता है. इसके बाद डीजल के ऊपर तीन रुपए प्रति लीटर सेस लगाया जाता है. राज्य सरकार के इस टैक्स और सेस के बाद बची-खुची कसर नगर निगम भी पूरी कर देता है. इसमें भोपाल सहित कुछ नगर निगम पेट्रोल पर अपना सेस अलग से लगाते हैं. नतीजतन नगरीय क्षेत्रों में आने वाले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और भी महंगा हो जाता है.
एमपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट