मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / city

Mp Politics News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सहित BJP में शामिल हुए 200 कार्यकर्ता - कविता द्विवेदी ने कांग्रेस छोड़ी

एमपी कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. (Mp Politics News) दरअसल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता द्विवेदी सहित कांग्रेस के 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ भाजपा दामन थामा है.

state secretary of Mahila Congress joined bjp
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सहित BJP में शामिल हुए 200 कार्यकर्ता

By

Published : May 30, 2022, 4:11 PM IST

धार। देर रात जिले के पीथमपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में (Mp Politics News) एमपी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता द्विवेदी सहित कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता भाजपा के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, केबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए.

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

इसलिए भाजपा में शामिल हो रहे अन्य दल के लोग: कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित भाजपा के नेताओं ने प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता द्विवेदी सहित कांग्रेस के अन्य लोगों को भाजपा में स्वागत किया और उन्हें पार्टी में शामिल करवाया. इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी देश के लिए, गरीबों के लिए, किसानों के लिए, बेटियों के लिए, युवाओं के लिए सबके लिए लगातार काम कर रही है, इसलिए लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास और भी बढता जा रहा है, यही कारण अन्य दल के लोग भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं.'

Hindutva Vs Congress in MP : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना- चुनावी हिंदू हैं राहुल गांधी-कमलनाथ, किसी भी कांग्रेस विधायक की स्थिति ठीक नहीं

कांग्रेस में नहीं है महिलाओं का सम्मान: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता द्विवेदी ने कहा कि 'कांग्रेस में एक कमी नहीं है, बहुत सी कमियां हैं, वहां सबसे बड़ी कमी संगठन की है, वहां संगठन नहीं है. कांग्रेस ही कांग्रेस को खा रही है, कांग्रेस ने ही कांग्रेस को खत्म कर दिया, जितने लोग है उतनी कांग्रेस है तो समझ नहीं आता है कि किसके साथ रहा जाए, किसके साथ काम किया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि 'वहां महिलाओं का सम्मान नहीं है, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुई हूं. मेरे साथ 200 लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए.'

ABOUT THE AUTHOR

...view details