झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / videos

Video: विदेशों में है रांची की चर्चा, आदिवासी संस्कृति समझने राजधानी पहुंचे कई पर्यटक

By

Published : Sep 17, 2022, 3:58 PM IST

रांची: अपनी आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर रांची शहर पूरे देश में तो बेहतर पहचान रखता ही है लेकिन, अब विदेशों में भी इसकी खूब चर्चा है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जर्मनी से आए पर्यटकों (Foreigners came Ranchi) ने कहा कि वे यहां की आदिवासी संस्कृति को समझने के लिए सात समंदर पार रांची पहुंचे हैं. रांची में जर्मन नागरिक को देखते ही राजधानी के लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए. लोगों का प्यार देख उन्होंने कहा कि रांची के लोग काफी अच्छे हैं और यहां आकर उन्हें बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है. वहीं जर्मन नागरिकों का स्वागत करने पहुंची ईसाई धर्म संस्था की सदस्य ने बताया कि वे रांची में रहकर झारखंड की सभ्यता (Tribal culture of Jharkhand) को जानेंगी और जर्मनी के बेहतर कल्चर को साझा करेंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details