दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली: 12 साल की बच्ची ने 11 एकड़ जमीन पर बनाई छत्रपति शिवाजी की रंगोली - अहमदनगर न्यूज
अहमदनगर: दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली महाराष्ट्र के अहमदनगर में बनाई गई है. कोपरगांव शहर की 12 साल की छात्रा सौंदर्या बनसोड 11 एकड़ जमीन पर रंगोली बनाई है. सौंदर्या ने रंगोली में छत्रपति शिवाजी महाराज को रायगढ़ फोर्ट के सीढ़ीयों से उतरते हुए दर्शाया है.