VIDEO: बीजेपी के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के लिए ट्रेन से आ रहे पार्टी कार्यकर्ता, देखिए, ईटीवी भारत की ग्राउंड रिपोर्ट - झारखंड न्यूज
रांचीः झारखंड बीजेपी के सचिवालय घेराव कार्यक्रम और हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का नारा बुलंद करके पार्टी द्वारा रांची में प्रदर्शन की व्यापक तैयारी की जा रही है. इसके लिए भारी संख्या में रांची में बीजेपी कार्यकर्ताओं का आगमन हो रहा है. मंगलवार अहले सुबह से ही रांची रेलवे स्टेशन और शहर के बस स्टैंड पर कई ऐसी गाड़ियां राजधानी पहुंची, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भरे हुए थे. इसके अलावा भी विभिन्न ट्रेनों से पार्टी कार्यकर्ताओं का आगमन लगातार हो रहा है. ये तमाम कार्यकर्ता रांची में बीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगे और पार्टी के प्रस्तावित आंदोलन के तहत हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का नारा बुलंद करते हुए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. हेमंत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को सड़क पर उतर रही है. इसके लिए सभी प्रमंडल से बीजेपी नेता और कार्यकर्ता राजधानी रांची में जुट रहे हैं. रांची रेलवे स्टेशन से जानकारी देते ईटीवी भारत संवाददाता हितेश कुमार चौधरी.