झारखंड

jharkhand

60 लाख की लागत से बनेगा रांची का बकरी बाजार पूजा पंडाल

ETV Bharat / videos

Navratri 2023: 60 लाख की लागत से बनेगा रांची के बकरी बाजार पूजा समिति का पंडाल, दिखेगी महाभारत काल के कौरवों के चक्रव्यूह की झलक - pandal of Ranchi Bakri Bazaar Puja Committee

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Oct 3, 2023, 10:17 AM IST

Updated : Oct 13, 2023, 2:44 PM IST

रांची: राजधानी में शारदीय नवरात्र में बकरी बाजार नवयुवक संघ द्वारा आयोजित होने वाला दुर्गोत्सव बेहद खास होता है. हर बार अलग-अलग थीम पर बनने वाले यहां के पंडाल की झलक पाने का श्रद्धालुओं को इंतजार रहता है. इस वर्ष भी बकरी बाजार में दुर्गोत्सव की तैयारी जोर शोर से जारी है. इस बार करीब 60 लाख की लागत से बनाये जा रहे भव्य पूजा पंडाल में महाभारत काल के कौरवों द्वारा बनाये गए चक्रव्यूह रचना का नजारा दिखेगा. चक्रव्यूह के बीच में फंसे वीर अभिमन्यु का वह रथ भी दिखेगा जिसपर सवार होकर वह चक्रव्यूह को भेदने निकले थे. शारदीय नवरात्र के दौरान गोलाकार स्वरूप में तैयार किए जा रहे इस पंडाल में मां के दरबार तक पहुंचने से पहले भक्तों को इसी चक्रव्यूह से गुजरना होगा. नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि महाभारत और कुरुक्षेत्र की रणभूमि को केंद्र में रखकर चक्रव्यूह रचना की आकृति पंडाल में बनाई जा रही है. 

Last Updated : Oct 13, 2023, 2:44 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details