झारखंड

jharkhand

चित्रांशों ने निकाली भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा, उत्साहित दिखे लोग

By

Published : Oct 26, 2022, 10:32 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:30 PM IST

गिरिडीह में केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति ने भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभा यात्रा निकाली (Procession of Lord Chitragupta in Giridih). शोभा यात्रा में कायस्थ महापरिवार (Kayastha community) की महिला, पुरूष और बच्चे काफी उत्साहित दिखें. चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर ढ़ोल-नगाड़ों के साथ निकाली गयी इस यात्रा के दौरान भगवान चित्रगुप्त के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था. यह शोभायात्रा पुराने जेल परिसर में अवस्थित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की आरती करने के बाद झंडा मैदान से निकाली गयी. झंडा मैदान से निकली यह यात्रा जेपी चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक, बरगंडा चौक, मधुबन वेजिज होते हुए विवाह भवन में आकर समाप्त हुई. इस दौरान समाज के लोग खुशी से झुमते हुए नजर आये. इस मौके पर केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति संयोजक मंडली के कृष्णा प्रसाद सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे. यात्रा के दौरान सभी लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा. पूरा माहौल भक्तिमय था. सभी में हर्ष का माहौल है. शिवेंद्र सिन्हा ने कहा कि शोभा यात्रा काफी भव्य तरीके से निकाली गई. महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो. पुष्पा सिन्हा ने कहा कि महिलाओं की काफी भागीदारी रही. सभी अपने अराध्य देव की शोभा यात्रा में बढ़चढ़कर भाग लिये हैं.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:30 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details