Exclusive: झारखंड में कांग्रेस 9 लोकसभा सीट पर कर रही है दावा, दे रही ये दलील - लोकसभा सीट पर कांग्रेस की दावेदारी
रांची: झारखंड में एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है. वसुंधरा राजे सहित कई बड़े नेताओं का झारखंड में कार्यक्रम हो रहा है तो दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने महागठबंधन में 09 लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोक दी है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर अपनी ही सरकार में भ्र्ष्टाचार की पराकाष्ठा बता रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता सरकार के कामकाज को किस रूप में लेते हैं, भाजपा के आक्रामक चुनावी तैयारी की क्या काट कांग्रेस के पास है और कैसे महागठबंधन में 14 में से 9 लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दावा बनता है. तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से बात की हमारे रांची संवाददाता उपेंद्र कुमार ने.