झारखंड

jharkhand

अफीम पर नकेलः चाईबासा में पुलिस ने 9 एकड़ में लगी अफीम को किया नष्ट

By

Published : Feb 22, 2021, 12:50 PM IST

चाईबासा के नक्सल प्रभावित टेबो थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम कि खेती किए जाने की सूचना जिला पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार छापेमारी दल का गठन कर मसुरबेड़ा और पराया गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. वहीं अवैध अफीम खेती करने वालों को चिन्हित करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई.

police personnel destroyed opium cultivation
अफीम की खेती को पुलिस जवानों ने किया नष्ट

चाईबासा:पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को विभिन्न स्रोतों के माध्यम से यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि टेबो थाना के मसुरबेड़ा और पराया गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है. अवैध अफीम के फसल को विनष्टिकरण और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के मार्ग दर्शन में पुलिस निरीक्षक चक्रधरपुर अंचल के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया.

इसे भी पढे़ं:जमशेदपुर: होटल अल्कोर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग घायल

छापामारी दल की ओर से मसुरबेड़ा गांव में करीब चार एकड़ और पराया गांव में करीब पांच एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की फसल को कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष विधिवत रूप से विनष्ट किया गया. इस संबंध में टेबो थाना में अवैध अफीम खेती करने वालों को चिन्हित करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई.

सशत्र बल की टीम रही मौजूद

इस छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, चक्रधरपुर अंचल, पुअनि सुबोध सिंह मुंडा, थाना प्रभारी बंदगांव थाना, पुअनि बुधवा उरांव थाना, प्रभारी टेबो थाना, पुअनि प्रवीन सिंह चौधरी, टोबो थाना, पुअनि अविनाश कुमार, बंदगांव थाना, सअनि बैधनाथ प्रजापति, टेबो थाना, सअनि प्रभुदान कुजूर, कराईकेला थाना सीनी थाना के सशत्र बल रहे.

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details