सिमडेगा: खूंटी लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा का दौरा किया. रांची से सिमडेगा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह कोलेबिरा होते हुए बाघचंडी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए. बाघचंडी माता के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की. इसके साथ ही उनकी समस्याओं से रूबरू हुए.
सिमडेगा दौरे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जानी लोगों की समस्याएं - सिमडेगा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा का दौरा किया. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना. बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के बाद उनका यह पहला दौरा था.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
ये भी पढ़े-देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी में एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
इस दौरान उपस्थित कुछ एक लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया. जिस पर केंद्रीय मंत्री ने आवश्यक पहल करने की बात कही. कोरोना महामारी के लंबे समय के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का यह पहला दौरा रहा.