रांची: हॉकी इंडिया (Hockey India) ने सोमवार को एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग (FIH Women Hockey Pro League) के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है. इसमें झारखंड की तीन खिलाड़ी भी शामिल है. ओलंपियन निक्की प्रधान, डिफेंडर की भूमिका में हैं. मिडफील्ड में ओलंपियन सलीमा टेटे और फॉरवर्ड में संगीता कुमारी खेलेंगी.
FIH Women Hockey Pro League: लीग के लिए भारतीय हॉकी टीम तैयार, झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल - झारखंड हॉकी
एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग (FIH Women Hockey Pro League) के लिए हॉकी इंडिया (Hockey India) ने अपनी टीम तैयार कर ली है. 22 सदस्यों की टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल हैं.
![FIH Women Hockey Pro League: लीग के लिए भारतीय हॉकी टीम तैयार, झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल FIH Women Hockey Pro League](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-14532889-thumbnail-3x2-hockey.jpg)
इसे भी पढ़ें:एफआईएच प्रो लीग के लिए भुवनेश्वर पहुंची स्पेन की पुरुष हॉकी टीम
निक्की प्रधान और सलीमा टेटे कई सालों से सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ (Indian Women Hockey Team) ओलंपिक तक खेल चुकी हैं, वहीं संगीता कुमारी पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हुई हैं. संगीता कुमारी की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह दी गई है.
निक्की और सलीमा हैं सीनियर खिलाड़ी:निक्की प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली हैं, वहीं सलीमा टेटे सिमडेगा जिले के बड़की छापर की हैं. संगीता कुमारी सिमडेगा जिले की ही करना गुड़ी नवाटोली की रहनेवाली हैं. तीनों खिलाड़ियों के चयन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के सभी सदस्य सहित अन्य कई ने बधाई दी है.