सिमडेगा: भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप (National camp of Indian Women Hockey) के लिए झारखंड की चार खिलाड़ी आमंत्रित हैं. जिसमें सिमडेगा की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और खूंटी की निक्की प्रधान शामिल हैं (Jharkhand players selected for national camp). कैंप का आयोजन 25 अक्टूबर से 26 नवंबर तक साईं सेंटर बेंगलुरु में हॉकी इंडिया द्वारा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:FIFA U-17 Womens World Cup: कप्तान बिटिया का टीवी पर खेल देखेंगे मजदूर मां बाप, प्रशासन ने लगवाया टीवी-इन्वर्टर
भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप का आयोजन, झारखंड की 4 खिलाड़ियों का चयन - झारखंड न्यूज
भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया द्वारा राष्ट्रीय कैंप (National camp of Indian Women Hockey) का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप के लिए झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ है. जिसमें सिमडेगा की तीन और खूंटी की एक महिला हॉकी खिलाड़ी शामिल हैं.
![भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप का आयोजन, झारखंड की 4 खिलाड़ियों का चयन National camp of Indian Women Hockey](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-16700464-thumbnail-3x2-jharkhand.jpeg)
सीनियर टीम के लिए पहली बार चुनी गईं ब्यूटी डुंगडुंग:निक्की, सलीमा और संगीता पहले से भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य हैं. वहीं, ब्यूटी डुंगडुंग जो जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य थीं, उसे भी इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित किया गया है. सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला की हैं और निक्की प्रधान खूंटी जिला की है.
हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने दी बधाई: सिमडेगा के तीन सहित झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का एक साथ भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी सहित हॉकी सिमडेगा के पैंक्रासियूस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश मांझी, सोहन बड़ाइक, प्रतिमा बरवा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, तारिणी कुमारी, एलसन किड़ो, बसंत बा, वेद प्रकाश, बलबीर प्रसाद, राहुल निज, सोनू ठाकुर, फादर पौलुस बागे, टिंटूस बड़ा, विजय तिर्की सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी और खुशी जाहिर किया.