झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिपः तैयारियों पर विधायक और हॉकी झारखंड अध्यक्ष में हुई चर्चा - विधायक भूषण बाड़ा

सिमडेगा में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन होने जा रहा है. इसके सफल आयोजन को लेकर विधायक भूषण बाड़ा और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के बीच चर्चा हुई.

Discussion between MLA and Hockey Jharkhand President regarding Hockey championship in simdega
विधायक भूषण बाड़ा और भोलानाथ सिंह

By

Published : Feb 22, 2021, 7:50 AM IST

सिमडेगा: जिला में पहली बार आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन 10 से 18 मार्च तक होना है. जिसे लेकर झारखंड और सिमडेगा की जनता, यहां के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन काफी उत्साहित है. सभी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश में लगे हैं.

इसे भी पढ़ें- सिमडेगाः 11वें राष्ट्रीय हाॅकी सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

इसी को लेकर सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा रविवार को रांची में हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे और वहां हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत से मिलकर चैंपियनशिप के आयोजन सहित झारखंड में हॉकी के विकास को लेकर विशेष चर्चा की. पहली बार हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे विधायक भूषण बाड़ा को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इस मौके पर विधायक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details