झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

सरायकेला में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला के कुचाई थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दुर्गा सिंह मुंडा नाम के एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक को इलाज के लिए जमशेदपुर टीएमएच में भर्ती कराया गया.

By

Published : Dec 31, 2020, 10:44 AM IST

Updated : Dec 31, 2020, 10:53 AM IST

criminal shot the young man in Seraikela
युवक को मारी गोली

सरायकेला: नक्सल प्रभावित कुचाई थाना क्षेत्र में देर रात हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर लौट रहे 30 वर्षीय दुर्गा सिंह मुंडा नाम के युवक को निशाना बनाते हुए कंधे और हाथ में दो गोली मार दी. इधर, रात तकरीबन 12:30 बजे घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच में रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढे़ं:ओवैसी से हाथ मिलाएंगे सूर्य सिंह बेसरा, झारखंड में नया सियासी विकल्प बनाने की तैयारी

घटनाक्रम के अनुसार, दुर्गा सिंह मुंडा देर रात कुचाई थाना क्षेत्र के तरंदा अपने दोस्त के घर पैसे देने पहुंचा था. इसके बाद वो अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान कुचाई थाना क्षेत्र के पांडूवा गांव के पास मुख्य सड़क पर हथियारबंद लोगों ने उसे जबरन रोकने की कोशिश की. बाइक सवार युवक जब नहीं रुका तो हथियारबंद अपराधियों ने दो गोली मार दी, जो युवक के हाथ और कंधे में जा लगी. इस बीच बाइक सवार युवक गोली लगने के बावजूद बाइक चलाते हुए कुचाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने गोली निकाल दी. इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने घायल अवस्था में दुर्गा सिंह मुंडा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से युवक को जमशेदपुर टीएमएच भेज दिया गया.

पैसा पहुंचाने गया था दोस्त के घर

घटना के संबंध में घायल युवक के भाई नारायण सिंह मुंडा ने बताया कि उसका भाई दुर्गा सिंह मुंडा मैंगलोर में काम करता है और इन दिनों छुट्टियों में घर आया था. इसी क्रम में वह बुधवार शाम घर से तरंदा अपने मित्र के घर पैसा पहुंचाने गया था और वापस लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Last Updated : Dec 31, 2020, 10:53 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details