झारखंड

jharkhand

Sahibganj News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के झारखंड आगमन को लेकर साहिबगंज के लोग उत्साहित

By

Published : May 23, 2023, 6:02 PM IST

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर साहिबगंज के लोग काफी उत्साहित हैं. लोग साहिबगंज में 2017 को आयोजित कार्यक्रम को याद कर रहे हैं, जब झारखंड की राज्यपाल रहते द्रोपदी मुर्मू साहिबगंज पहुंची थीं.

http://10.10.50.75//jharkhand/23-May-2023/jh-sah-02-president-jh10026_23052023160422_2305f_1684838062_260.jpg
People Of Sahibganj Excited About President Visit

साहिबगंज:भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आगमन झारखंड रांची में बुधवार को होने जा रहा है. राष्ट्रपति झारखंड में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इसको लेकर साहिबगंज के लोगों में उत्साह है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संथाल परगना से विशेष जुड़ाव रहा है. मार्च 2017 में जब द्रोपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं तो तीन दिवसीय संथाल परगना के दौरे पर साहिबगंज पहुंची थीं. जिसमें साहिबगंज के अनुसूचित जाति आवासीय मध्य विदयालय अदरो में आयोजित कार्यक्रम में द्रोपदी मुर्मू शामिल हुईं थीं. अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा था कि बच्ची गीली मिट्टी की तरह होती हैं, उसे बेहतर आकार देना हम सभी का कर्तव्य है.

ये भी पढ़ें-Sahibganj: दुल्हन की तरह सजेगा साहिबगंज का रेलवे स्टेशन! कलाकृतियों में दिखेगी यहां की विरासत

राज्यपाल रहते द्रोपदी मुर्मू पहुंची थीं साहिबगंजः नवोदय स्कूल में विश्व वानिकी दिवस पर द्रोपदी मुर्मू ने पौधरोपण किया था. उन्होंने स्कूल का दौरा कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया था. इस दौरान उन्होंने मिर्जाचौकी उप स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवार्ड दिया था. उस दौरान द्रोपदी मुर्मू ने अस्पताल का भी दौरा किया था. इसके बाद शाम को शहर के मुक्तेश्वर गंगा घाट पर गंगा महाआरती में शामिल हुईं थीं.

गंगा आरती में शामिल हुईं थीं द्रोपदी मुर्मूःगंगा आरती और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते वो अपने को रोक नहीं पाईं थीं और माइक मांगकर 45 मिनट तक आध्यात्मिक भाषण दिया था. उनका भाषण सुन लोग आश्चर्यचकित हो गए थे कि एक आदिवासी महिला को सनातन धर्म से कितना लगाव है. द्रोपदी मुर्मू ने उस दौरान गंगा की महिमा का गुणगान किया था और गंगा का संरक्षण करने की अपील लोगों से की थी.

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्साहित हैं साहिबगंज के लोगःवहीं एक बार फिर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के झारखंड आगमन को साहिबगंज के लोग भी काफी उत्साहित हैं. लोग द्रोपदी मुर्मू के साहिबगंज दौरे के कार्यक्रम को याद कर रहे हैं. इस संबंध में नवोदय विदयालय के प्रिंसिपल डॉ राजकुमार सिंह, प्रो रंजीत सिंह, गंगा समिति के सदस्य और गंगा आरती मंडली के सदस्यों ने कहा कि हम लोगों को खुशी है कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू आज देश के सबसे शीर्ष पद राष्ट्रपति के पद से सुशोभित हैं. हम लोग चाहेंगे एक बार राष्ट्रपति रहते द्रोपदी मुर्मू साहिबगंज की धरती पर आएं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details