झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

रांची प्रेस क्लब में किया गया कार्यशाला का आयोजन, महिला इंटक संगठन का हुआ विस्तार - झारखंड प्रदेश महिला इंटक संगठन का रांची प्रेस क्लब में विस्तार किया गया

झारखंड प्रदेश महिला इंटक संगठन का रांची प्रेस क्लब में विस्तार किया गया. कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं पर हो रहे अन्याय पर इंटक महिला संगठन करेगी हर संभव मदद.

रांची प्रेस क्लब में किया गया कार्यशाला का आयोजन, महिला इंटक संगठन का हुआ विस्तार
कार्यशाला

By

Published : Mar 18, 2020, 11:55 PM IST

रांचीः झारखंड प्रदेश महिला इंटक संगठन के विस्तार को लेकर रांची प्रेस क्लब में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें संगठन के विस्तार और मजबूती पर विचार विमर्श किया गया. इस कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में महिलाओं की परेशानी और समस्या क्या होती है उसे कैसे दूर किया जाए इस पर भी विचार विमर्श किया गया.

देखें पूरी खबर

और पढ़ें-भारत में कोरोना : 151 हुए रोगी, कैदियों की रिहाई को लेकर पंजाब में प्रस्ताव

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे ने कहा कि इंटक की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष निशा जब से बनी है तब से सभी जिलों में महिला संगठनों का विस्तार हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 6 महीने का समय दिया गया था लेकिन उसने समय से पहले ही संगठन का विस्तार कर मजबूती लाने का काम किया है, जिससे पूरी तरह से संतुष्टि हो रही है. यह इंटक की महिला शाखा है, इस शाखा के माध्यम से महिलाओं को किस तरह की परेशानी होती है, उस समस्या को दूर करने का कार्य किया जाएगा. जो भी इस क्षेत्र की फैक्ट्री या संस्थान होगी उस में महिलाओं की भागीदारी रहेगी. वहीं ददई दुबे ने भाजपा पर लगातार हो रहे संस्थानों में आउटसोर्सिंग का भी आरोप लगाया.

वहीं, महिला इंटक की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष निशा ने कहा कि पूरे झारखंड में किसी संस्थान में काम करने वाली महिला हो या किसी घर में काम करने वाली बाई हो अगर उसके साथ अन्याय होता है तो इंटक महिला शाखा उसकी सहयोग करके हर संभव मदद करने की कोशिश करेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details