झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

रांची: सीएम के निर्देश के बाद भीख मांग कर जीवन-यापन कर रही दिव्यांग वृद्ध महिला को मिला आशियाना - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद रांची में भीख मांग कर गुजारा कर रही दिव्यांग महिला को जिला प्रशासन ने वृद्धाश्रम भेज दिया है. जिला प्रशासन ने उन्हें व्हील चेयर भी उपलब्ध करा दिया है.

सीएम हेमंत सोरेन, CM hemant soren
सीएम हेमंत सोरेन

By

Published : Nov 25, 2020, 8:02 PM IST

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद बुधवार को राजधानी के हरमू रोड में भीख मांग कर जीवन-यापन कर रही दिव्यांग वृद्ध महिला को वृद्धा आश्रम में पनाह मिल गया. साथ ही उसे व्हील चेयर भी उपलब्ध करा दिया गया है.

मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने बताया कि वृद्धा को व्हील चेयर उपलब्ध करवा कर हेसाग स्थित वृद्ध आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है. जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है. साथ ही सर्दियों के लिए गर्म कपड़ा और कंबल भी उपलब्ध करवा गया है.


ये मिली थी जानकारी
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास वृद्ध दिव्यांग महिला घिसटने को मजबूर है, लेकिन कोई इंसान मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है. उसके बेटे ने उसे इस हाल में जीने को छोड़ दिया है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को वृद्ध माता को वृद्ध आश्रय में तत्काल पहुंचाने और उनके देखभाल की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया था.

ABOUT THE AUTHOR

...view details