झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

दीपावली के दिन सामान्य रहेगा मौसम, तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस रहने की है संभावना

झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है. सबसे उच्चतम तापमान जमशेदपुर की 34.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे न्यूनतम तापमान चाईबासा की 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज की गई है, लेकिन दीपावली के दिन मौसम साफ रहेगा.

By

Published : Nov 13, 2020, 9:34 PM IST

weather-will-be-normal-on-diwali-in-jharkhand
weather-will-be-normal-on-diwali-in-jharkhand

रांची:पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. सबसे उच्चतम तापमान जमशेदपुर 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज की गई है और झारखंड के चाईबासा में सबसे न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है.

जानकारी देते मौसम वैज्ञानिक

अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान बताते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने झारखंड में अगले 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. शनिवार को दीपावली के दिन पूरे झारखंड में उच्चतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान का 15 से 21 डिग्री रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-भारी पड़ रहा कोरोना काल, फल-सब्जियों सहित मांस के व्यापार में गिरावट

वहीं, रांची में मौसम तापमान दीपावली के दिन 30 से 32 डिग्री रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री रहने की संभावना है, साथ ही आसमान बिल्कुल साफ रहेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details