झारखंड

jharkhand

Weather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड, जानिए अगले तीन-चार दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

By

Published : Jan 2, 2022, 7:58 PM IST

झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शाम होते ही लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते है. इससे सड़कों और बाजारों में लोगों की भीड़ कम हो गई है.

bitter cold in jharkhand
झारखंड में कड़ाके की ठंड

रांचीःनये साल के पहले दिन से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. लेकिन दिन चढ़ते ही धूप निकली. इससे लोगों को ठंड से राहत मिली. हालांकि, शाम होते ही हांड कंपाने वाली ठंड महसूस होने लगी. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सूबे में पछुआ हवा चल रही है. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से भी ठंडी हवा झारखंड तक पहुंची रही है. इससे न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. अगले तीन चार दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा. इससे लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस होगी.

यह भी पढ़ेंःCold Weather In Jharkhand: झारखंड में ठिठुर रहे लोग, प्रशासन के इंतजाम नाकाफी

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 3-4 दिनों तक ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार दिनों तक सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा और रात का तापमान में सामान्य से नीचे रहेगा. इससे ठंड अधिक महसूस होगा. उन्होंने कहा है तीन-चार दिन के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और ठंड से राहत मिलेगी.

रांची में सबसे अधिक ठंड

रांची में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जमशेदपुर में 10.8, डालटनगंज 11.5, बोकारो में 9.1, चाईबासा में 10.4, देवघर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रांची में अधिकतम तापमान 20.8, जमशेदपुर में 24.5, डाल्टनगंज 21.2, बोकारो में 21.1, चाईबासा में 24.8 और देवघर में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details