रांची: राजधानी में सब्जियों के दाम फिलहाल लोगों के बजट के हिसाब से हैं. वर्तमान में राजधानी के बाजार में हरी सब्जियां लोग खरीद पा रहे हैं (vegetables prices Reduction in winter in Ranchi). सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि सारी सब्जियां आम लोगों के बजट में हैं. वहीं मटर और कटहल के दाम अभी भी थोड़े ज्यादा हैं.
Ranchi Vegetables Price: आम आदमी के बजट में हरी सब्जियां, थैला भर कर खरीद रहे लोग - Jharkhnd news
राजधानी रांची में सब्जियों के दाम से लोगों को पहले की अपेक्षा अब राहत मिली है. कई सब्जियों के दाम कम हुए हैं. ठंड के आगमन के साथ ही सब्जियों के दाम में काफी कमी (vegetables prices Reduction in winter in Ranchi) आई है.
Ranchi vegetables prices
यह भी पढ़ें:मार्केट पर दिख रहा मौसम में बदलाव का असर, आसमान छू रहे हरी सब्जियों के दाम
सब्जियां रांची के ग्रामीण इलाकों या आसपास के जिलों से बाजार में आ रही हैं. वो सभी सब्जियां काफी सस्ती दरों पर मिल रही है. वहीं बाहर से आने वाली सब्जियों की संख्या काफी कम है. त्योहारों और पर्वों के समय में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे. लेकिन नवंबर माह में ठंड के आगमन के बाद सब्जियों के दाम में काफी कमी आई है. जिसके बाद लोग अपने मन मुताबिक सब्जी खरीद पा रहे हैं.
फिलहाल सब्जी के दाम-
झारखंड में सब्जी के दाम | (रुपए प्रति किलो) |
आलू | 25 से 30 रु |
प्याज | 25 से 35 रु |
शिमला मिर्च | 50 रु |
मिर्च | 40 रु |
गोभी | 20 से 30 रु |
कटहल | 70 से 80 रु |
मटर | 70 से 80 रु |
परवल | 20 से 30 रु |
धनिया | 20 रु |
बंधा गोभी | 20 से 25 रु. |
मूली | 20 रु. |
टमाटर | 40 रु. |
Last Updated : Dec 15, 2022, 12:34 PM IST