झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति, शिक्षा व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा - vc of Raksha Shakti University met Governor in ranchi

रांची में राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति पीआरके नायडू ने शिष्टाचार मुलाकात की है. इस दौरान शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई.

VC of Raksha Shakti University meets Governor Draupadi Murmu in ranchi
राज्यपाल से मिले रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति

By

Published : Jun 29, 2020, 8:25 PM IST

रांची: झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति पीआरके नायडू ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की है. रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में नियमित रूप से पहली बार कुलपति की नियुक्ति राज्यपाल ने 2 दिन पूर्व ही की है. राज्यपाल के साथ वार्ता के दौरान नवनियुक्त कुलपति पीआरके नायडू ने कहा है कि झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले, इस दिशा में कोशिश होगी. यहां के बच्चे ज्यादा से ज्यादा रक्षा और पुलिस सेवा में भर्ती हों. इस दिशा में भी पहल की जाएगी. इस विश्वविद्यालय में शिक्षा और प्रशिक्षण का अनुकूल वातावरण स्थापित करना है. जिससे यह विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के उद्देश्य को पूरा कर सके.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का धरना, कहा- मोदी सरकार में न देश सुरक्षित न ही आम लोग

इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी नवनियुक्त वीसी को रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के संबंध में कई विशेष जानकारी दी. साथ ही कुलाधिपति होने के नाते उन्हें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के हित में सरकार से परामर्श कर फैसला लेने को कहा है. गौरतलब है कि रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के स्थापना काल के बाद से ही कुलपति के रूप में उच्च शिक्षा विभाग के निवर्तमान सचिव अजय कुमार को अतिरिक्त पदभार दिया गया था और उसके बाद वीसी के रूप में पीआरके नायडू रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के दूसरे कुलपति नियुक्त किए गए हैं. विद्यार्थियों को भी अपने इस नवनियुक्त कुलपति से कई उम्मीदें हैं.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details