झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

राज्यपाल से मिला वीबीयू का प्रतिनिधिमंडल, विश्वविद्यालय संबंधी गतिविधियों की दी जानकारी - कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य अभय कुमार सिन्हा ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के कई समस्याओं के साथ-साथ विश्विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी.

VBU delegation meets Governor Draupadi Murmu in ranchi
राज्यपाल से मिला वीबीयू का प्रतिनिधिमंडल

By

Published : Feb 11, 2021, 7:17 PM IST

रांची:राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से विनोबा भावे विश्वविद्यालय (वीबीयू) के सिंडिकेट सदस्य अभय कुमार सिन्हा ने राजभवन में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को कई समस्याओं और विश्वविद्यालय संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी.

इसे भी पढे़ं: शिक्षा विभाग ने जारी किए 2 अरब रुपये, शिक्षकों के वेतन और रिटायरमेंट के लिए होंगे खर्च

झारखंड में विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ-साथ हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय भी शिक्षकों की कमी की मार झेल रहा है. कोविड-19 काल में विश्वविद्यालयों में पठन-पाठन भी काफी प्रभावित हुई है. ऑनलाइन के जरिए पठन-पाठन संचालित किया जा रहा है. इसके बावजूद विश्वविद्यालय को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे ही कई समस्याओं और विश्वविद्यालय संबंधी गतिविधियों की जानकारी देने के उद्देश्य से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य अभय कुमार सिन्हा ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और कई बिंदुओं को लेकर विचार-विमर्श भी किया है. इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें विश्वविद्यालय को लेकर कई निर्देश भी दिए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details