अमेरिका के विश्वविद्यालय में काव्य पाठ करेंगी रांची की वंदना टेटे, हार्वर्ड विश्वविद्यालय कर रहा वर्चुअल आयोजन - रांची की वंदना टेटे
देश की दो महिला कवयित्रियों के साथ रांची की वंदना टेटे शुक्रवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक आयोजन में काव्य पाठ करेंगी. वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से इन्हें आमंत्रित किया गया है.
![अमेरिका के विश्वविद्यालय में काव्य पाठ करेंगी रांची की वंदना टेटे, हार्वर्ड विश्वविद्यालय कर रहा वर्चुअल आयोजन Vandana Tate of Ranchi will read poetry in Harvard university program](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-11581180-222-11581180-1619695599743.jpg)
रांची की वंदना टेटे
रांची:आदिवासी कवयित्री वंदना टेटे को अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है. पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर आदिवासी कविता पेश किए जाने का यह पहला मौका होगा.