झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड हाई कोर्ट के दो न्यायाधीश बने स्थाई जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नियुक्ति, शीघ्र लेंगे शपथ - दो न्यायाधीश झारखंड हाई कोर्ट के स्थाई जज बने

झारखंड हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी और न्यायाधीश दीपक रोशन हाई कोर्ट के स्थाई न्यायाधीश बनाए गए हैं. बता दें कि वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट में 17 जज कार्यरत हैं, जबकि झारखंड हाई कोर्ट में जजों की 25 पद सृजित है.

judges
न्यायाधीश

By

Published : Jul 22, 2020, 4:10 PM IST

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी और न्यायाधीश दीपक रोशन हाईकोर्ट के स्थाई न्यायाधीश बने. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके कार्य को देखते हुए उन्हें स्थाई जज के रूप में नियुक्त करने का आदेश दिया है. शीघ्र ही हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन दोनों न्यायाधीश को स्थाई जज के रूप में शपथ दिलाएंगे.

इसे भी पढ़ें-कोरोना संक्रमित विधायक मथुरा महतो की नहीं कम हो रही चिंता, तीसरी बार भी रिपोर्ट पॉजिटिव

बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी और न्यायाधीश दीपक रोशन फरवरी 2019 में झारखंड हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए थे. वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट में 17 जज कार्यरत है, जबकि झारखंड हाई कोर्ट में जजों की 25 पद सृजित है.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details