झारखंड

jharkhand

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ दो दिवसीय परिसंवाद, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

By

Published : Mar 6, 2021, 4:05 PM IST

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शनिवार से दो दिवसीय परिसंवाद की शुरुआत की गई, जिसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया. परिसंवाद के पहले दिन झारखंड राज्य के विकास और युवा शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया.

two day seminar started at jharkhand technical university in ranchi
झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ दो दिवसीय परिसंवाद

रांचीःझारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया. परिसंवाद में झारखंड राज्य के विकास और युवा शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया. साथ ही झारखंड प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा की चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर मंथन किया गया.

देखें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें-रांची: झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल का गठन, विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगार





व्यावसायिक शिक्षा की चुनौतियां और संभावनाएं
राजधानी के नामकुम स्थित झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में झारखंड प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा की चुनौतियां और संभावनाएं विषय को लेकर एक परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य झारखंड राज्य के विकास और युवा शक्ति की सृजनात्मक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जनजातीय सशक्तीकरण और ग्राम में स्वावलंबन उद्यमिता संवर्धन के लिए अध्यापकों, कर्मचारियों और अलग-अलग समूह से संवाद स्थापित करना है. इस कार्यक्रम में झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी से जुड़े महाविद्यालयों और झारखंड प्रांत में तकनीकी शिक्षा से जुड़े कई शिक्षाविद और छात्र शामिल हुए. झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से किए जाने वाले शैक्षणिक अभियान को भविष्य में किस प्रकार की दिशा देनी है, इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई.

रोजगार सृजन की जरूरत
यह विश्वविद्यालय झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 2011 के अधीन स्थापित किया गया है. जिसका उद्देश्य विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और प्रबंधन के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में विशेष रूप से काम करना. विश्वविद्यालय स्थापना के इस मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिसमें झारखंड प्रदेश में तकनीकी शिक्षा रोजगार उद्यमिता संसाधन पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर बेहतर काम कर रहा है. विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में रोजगार सृजन करने की जरूरत है. राज्यपाल को कुलपति ने विश्वविद्यालय के योजनाओं के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details