रांचीः द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के साथ ही राजधानी रांची में जश्न का माहौल है. खास कर रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग (Tribal Language Department in Ranchi) के विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी काफी खुश हैं. उन्होंने कॉलेज परिसर में मांदर और नगाड़ों की थाप पर विभाग के लोगों ने जश्न मनाया.
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई, जनजातीय भाषा विभाग ने मांदर की थाप पर मनाया जश्न - Ranchi news
रांची में जनजातीय भाषा विभाग ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई (congratulates Draupadi Murmu on becoming President) दी है. इस मौके पर विभाग के अध्यक्ष समेत शिक्षक और विद्यार्थी मांदर, ढोल, नगाड़ों की थाप पर इस खुशी में जमकर झूमे.
![द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई, जनजातीय भाषा विभाग ने मांदर की थाप पर मनाया जश्न Tribal Language Department in Ranchi congratulates Draupadi Murmu on becoming President of India](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-15917795-thumbnail-3x2-jashn.jpg)
इसे भी पढ़ें- 'जोहार' से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शुरू किया संबोधन, कहा- धरती आबा से मिलती है देश प्रेम की प्रेरणा
झारखंड में बतौर राज्यपाल रहते हुए द्रौपदी मुर्मू ने रांची विश्वविद्यालय के लिए बहुत कुछ किया है. खासकर इस विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग नया रूप उन्होंने ही दिया है. इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ-साथ उन्हीं की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण एक छत के नीचे आज 9 जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई हो रही है. उनके राष्ट्रपति बनने के बाद इस विभाग के विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी काफी खुश हैं. इसको लेकर सोमवार को कॉलेज परिसर में विभाग से जुड़े तमाम लोगों ने खुशी के मौके पर जश्न मनाया. मांदर, ढोल और नगाड़ों की थाप पर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी बधाई दी गई है.